पूर्णिया बिहार 6 जून 26 लाइन बाजार से बस स्टैंड तक एक भी शौचालय नहीं, महिलाएं बेहाल
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
स्मार्ट सिटी के दावे फेल, कांग्रेस नेता गौतम वर्मा ने उठाए सवाल
पूर्णिया, बिहार*पूर्णिया शहर से एक बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही है , शहर के सबसे व्यस्त इलाके लाइन बाजार से बस स्टैंड तक एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है, रोज हजारों की भीड़ वाले इस रूट पर शौचालय न होने से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली छात्राओं को हो रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा, अधिकारी स्मार्ट सिटी की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन धरातल पर हालात शर्मनाक हैं, लाइन बाजार से बस स्टैंड तक हजारों महिलाएं-लड़कियां रोज गुजरती हैं, मगर प्रशासन की निगाह इस बुनियादी सुविधा पर नहीं पड़ती। पदाधिकारी खुद इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी खामोश हैं,
कांग्रेस नेता एवं पूर्णिया सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम वर्मा का कहना है कि मजबूरी में महिलाएं घंटों पानी तक नहींी पीतीं ताकि शौचालय न जाना पड़े। कई बार बीमार यात्रियों को भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।
नगर निगम का दावा है कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, मगर सबसे व्यस्त सड़क पर एक अदद शौचालय तक नहीं होना दावों की पोल खोल रहा है। कांग्रेस नेता ने जल्द शौचालय निर्माण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रशासन नहीं जागा तो आंदोलन होगा,

More Stories
मथुरा 6 जून 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी के 05 मोबाइल के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 6 जून 26* युवती के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 6 जून 26 *डीएम और एसएसपी ने गोवर्धन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस मैं लोगों का किया समाधान*