पूर्णिया बिहार 6 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पुलिस की बर्बरता: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : फलका थाना अंतर्गत गोपालपट्टी गाँव में पुलिस की बर्बरता का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें 24 वर्षीय राकेश कुमार की कथित पिटाई से मौत हो गई। इस घटना के बाद माननीय पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना प्रकट की,
सांसद पप्पू यादव जी ने अपनी ओर से 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और वरीय पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया, उन्होंने बिहार सरकार से भी अनुरोध किया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और उनकी पत्नी को नौकरी दिया जाए, साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की,
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है और लोगों में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ गुस्सा है। सांसद श्री पप्पू यादव जी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है और कहा है कि वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे
*सांसद पप्पू यादव का बयान*
यह घटना बहुत ही दर्दनाक है और हम पीड़ित परिवार के साथ हैं, हमने पुलिस अधिकारियों से बात की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है, हम दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे,

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*