पूर्णिया बिहार 6 अप्रैल 26 *पूर्णिया में एथलेटिक्स का महाकुंभ : 44वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता 2026 की तैयारी पूरी*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : प्रोफेसर डॉक्टर शंभू कुशाग्र जी की अध्यक्षता में 44वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता 2026 की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दो दिवसीय (25-26 अप्रैल) एथलेटिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोजन: 25-26 अप्रैल, इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया समय: सुबह 8 से शाम 4 तक रजिस्ट्रेशन , 18-22 अप्रैल, इंदिरा गांधी स्टेडियम, दिन के 2:00 बजे से शाम 6 बजे तक,उद्घाटन समारोह 25 अप्रैल, 11 बजे
*प्रतियोगिता के आयोजन* आयु वर्ग:
अंडर 14 बालक बालिका 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, किड्स जैवलिन
अंडर 16 बालक बालिका 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक
अंडर 18 बालक बालिका 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर, 110 मीटर हर्डल दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, तिकड़ी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक
अंडर 20 बालक बालिका एवं महिला पुरुष: 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 110 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, तिकड़ी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, हमर थ्रो पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर-
संरक्षक सिद्धार्थ प्रताप उपाध्यक्ष आलोक कुमार लोहिया,जॉइंट सेक्रेटरी असद राजा और राखी सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, वरिष्ठ सदस्य: ए के बोस, सुमित प्रकाश, प्रियंका कुमारी, डॉक्टर ज्ञान कुमारी राय, संतोष बी कुमार, नवीन सिंह, रवि रंजन, प्रीतम आनंद, नीतीश कुमार, अमरकांत झा, ब्रजेश भास्कर, मुसववर अहमद, फैयाज आलम, जसप्रीत कौर आदि,
प्रतियोगिता के अध्यक्ष ने कहा की हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 20 से अधिक मेडल प्राप्त करना। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*