पूर्णिया बिहार 6 अप्रैल 26 *जिलाधिकारी ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार : श्री अंशुल कुमार (IAS) जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की स्थिति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त सेवाओं का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी महोदय ने समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन नियमानुसार सुनिश्चित करें।
आरपीएस काउंटरों पर लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदनों की प्रखंड द्वारा विस्तृत समीक्षा किया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियत समय सीमा में आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें।
बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता राजस्व, आपदा, विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोकशिकायत तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*