पूर्णिया बिहार 5 सितंबर26 डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनकी स्थिति, प्रवेश व निकास रजिस्टर, डबल लॉक व्यवस्था, सील की स्थिति सहित विभिन्न सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। वेयरहाउस की सुरक्षा और रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरती जाए।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के अभिलेखों का भी अवलोकन किया और उप निर्वाचन पदाधिकारी संजूला कुमारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
दिल्ली 5 सितंबर 26*दिल्ली में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम | कान्हा बनीं इशिका गुप्ता, राधा रानी बनीं मनीष मिश्रा
भागलपुर 5सितंबर 26*भागलपुर में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला ने मानवाधिकार संस्था से लगाई मदद की गुहार,
पूर्णिया बिहार 5 सितंबर26 *पूर्णिया कॉलेज के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. मुजाहिद हुसैन मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य मनोनीत*