पूर्णिया बिहार 5 नवंबर25 डॉक्टर दिलीप जयसवाल ने राहुल गांधी के बयान पर बेहद नाराजगी जताई ,
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जयसवाल ने बुधवार को शहर के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और भारतीय सेना को लेकर दिए गए बयान पर अपनी बेहद नाराजगी जताई है , डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहां की राहुल गांधी का बयान नाकाबले बरदाश्त है , उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं और भारतीय सेना के प्रति जिम्मेदाराना और संतुलित बयान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा और संवैधानिक संस्थाएं किसी भी राजनीतिक बहस का विषय नहीं होनी चाहिए,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जयसवाल ने बताया
कि उनका दृष्टिकोण यह है कि भारतीय सेना का कार्य केवल देश की रक्षा है और इसे राजनीतिक विवाद का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने बड़े ही खुश मिजाज़ अंदाज कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने या सेना के कामकाज पर टिप्पणी करते समय राजनीतिक नेताओं को सावधानी बरतनी चाहिए, आदरणीय प्रदेशअध्यक्ष जयसवाल ने प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि राजनीतिक
बयानबाजी से जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होने की आशंका होती है और सभी दलों को चुनावी माहौल शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सतर्क रहना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंत में यह भी कहा कि विपक्षी नेताओं को चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए,

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया