पूर्णिया बिहार 4 मार्च 26* ईरान के धर्मगुरु की शहादत पर पूर्णिया में उबाल: पप्पू यादव ने इजराइल और अमेरिका को दी चेतावनी
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिनी की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णियाबिहार : पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने इजराइल और अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा, “ईरान के धर्मगुरु की शहादत का बदला लिया जाएगा। हम इजराइल और अमेरिका के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।
उन्होंने आगे कहा, “हम सरकार से मांग करते हैं कि ईरान के धर्मगुरु की शहादत का बदला लेने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। हम इजराइल और अमेरिका के साथ किसी भी तरह के संबंधों का विरोध करते हैं।
पप्पू यादव ने अपने समर्थकों को शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम शांति से अपनी बात कहेंगे, लेकिन हमारी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
नगर निगम पूर्णिया के पूर्व चेयरमैन शहीद राजा, जो शिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, ने भी अपने हजारों समर्थकों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भी पप्पू यादव के साथ मिलकर इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस में लोगों का मूड बहुत खराब था, वे ईरान के धर्मगुरु की शहादत का बदला लेने की बात कर रहे थे।
*जुलूस में नारेबाजी और पुतला दहन*
जुलूस में लोगों ने इजराइल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इजराइल और अमेरिका के पुतले भी जलाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से ईरान के धर्मगुरु की शहादत का बदला लेने की मांग की। जुलूस का नेतृत्व पप्पू यादव और शहीद राजा कर रहे थे।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….