पूर्णिया बिहार 4 फरवरी 26*विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) पर जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन ने विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) में छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर एवं स्तन कैंसर पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम फेडरेशन ऑफ़ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज़ ऑफ़ इंडिया (FOGSI) के सहयोग से आयोजित किया गया।
सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. ऋचा झा, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), पूर्णिया रहीं। उन्होंने सर्वाइकल और स्तन कैंसर के कारणों, शुरुआती लक्षणों, रोकथाम के उपायों तथा समय पर जाँच और उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। सत्र के बाद प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने खुलकर अपने प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान पाया।
कार्यक्रम की शुरुआत में VVIT के चेयरमैन राजेश मिश्रा, PRO विवेक राय तथा VVRS के PRO राहुल शांडिल्य ने डॉ. ऋचा झा का स्वागत किया और कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन के निदेशक शौर्य रॉय ने बताया कि भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है, जबकि सर्वाइकल कैंसर अभी भी बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रभावित कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर के अधिकांश मामलों की पहचान देर से होती है।
NFHS-5 जैसे राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के अनुसार बिहार में महिलाओं में सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग का प्रतिशत अत्यंत कम (लगभग 1–2 प्रतिशत के आसपास) है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में किशोरियों और युवा महिलाओं के बीच सही समय पर जानकारी और जागरूकता बेहद ज़रूरी है।
शौर्य रॉय ने यह भी जानकारी दी कि कल यह सत्र हाइब्रिड मोड में पूर्णिया ज़िले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्राएँ इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषय पर जानकारी प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नितीश कुमार एवं अरबिंदम बोस (जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन) ने समन्वय की भूमिका निभाई।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*