पूर्णिया बिहार 4 फरवरी 26*पूर्णिया में हवलदार की संदिग्ध मौत: गोली लगने से गई जान, जांच में जुटी पुलिस
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार : एक दर्दनाक घटना में, पूर्णिया के थाना परिसर में बने गार्ड क्वार्टर में एक हवलदार का शव मिला है। मृतक हवलदार की पहचान गया के रहने वाले आलमनाथ भूइयां के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब पुलिस कैंटीन का स्टाफ हवलदार के लिए नाश्ता लेकर उनके कमरे पर पहुंचा था।
कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, और अंदर झांकते ही स्टाफ ने देखा कि हवलदार जमीन पर पड़े हैं और चारों ओर खून फैला हुआ है। इस पर उसके शोर मचाते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष और फिर बायसी डीएसपी जितेंद्र कुमार पांडे थाना परिसर पहुंचे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हवलदार ने सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, और तब तक कोई परेशानी नजर नहीं आ रही थी। इसके दो घंटे के अंदर ही ये घटना घटी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को सील कर दिया गया है, और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।
पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हवलदार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, और परिवार के लोग गया से पूर्णिया के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात कि
कानपुर देहात12अप्रैल26*कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण,
सोनामुखी बंगाल 12 अप्रैल 26*पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोनामुखी में किया विशाल जनसभा को संबोधित*