August 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से मनाया अगस्त माह के पेंशनर्स का जन्मदिन*

पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से मनाया अगस्त माह के पेंशनर्स का जन्मदिन*

पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से मनाया अगस्त माह के पेंशनर्स का जन्मदिन*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार ! भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, पूर्णिया जिला इकाई ने अगस्त माह में जन्म लेने वाले अपने वरिष्ठ साथियों का जन्मदिन सामूहिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में केक काटकर और मिठाई वितरण कर सभी पेंशनर्स को शुभकामनाएं दी गईं। जिन साथियों का जन्मदिन मनाया गया उनमें श्री अरुण कुमार सिंह, श्रीमती आरती देवी, बिंदेश्वरी चौधरी, श्री के एन झा, श्री कुलदीप मंडल, श्री नंदन प्रसाद, श्री गोपाल प्रसाद सिंह, मो. कमरे आजम, श्री प्रेम नाथ झा, श्री राधे कृष्ण झा, श्री एस बी नियोगी, श्री सत्य नारायण लाल, श्री श्यामल कांति दास और श्री उमेश मिश्र शामिल थे।
जिला सचिव श्री मधुरेस कुमार सिन्हा के प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री आर एन सहाय, श्री संजय कुमार सिंह – भूतपूर्व महासचिव, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन पटना सर्कल, जिला अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष श्री अजय कांत झा, श्री विनय कुमार सिंह, श्री एन सी झा, श्री अशोक कुमार, श्री प्रदीप कुमार मंडल, श्री राजू साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने जन्मदिन वाले साथियों को दीर्घायु, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। नेताओं ने कहा कि बैंकिंग सेवा में इन वरिष्ठ साथियों के योगदान पर हमें गर्व है।
कार्यक्रम का समापन सभी के लिए मंगलकामनाओं और “आपका जीवन केक की तरह मीठा और अनुभवों की तरह समृद्ध हो” के संकल्प के साथ हुआ।

Taza Khabar