पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : कांग्रेस ने पूर्णिया में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है, जिसमें शहरी इलाके की जिम्मेदारी कुमार आदित्य को दी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की कमान अफरोज आलम को सौंपी गई है। इस फैसले के साथ ही जिले की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है।
कुमार आदित्य, जो 51 साल के हैं, का राजनीतिक सफर बेदाग रहा है। उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत की और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राम सुंदर दास के सानिध्य में राजनीतिक अनुभव हासिल किया। वे समता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी में भी रहे हैं और पूर्णिया जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
अफरोज आलम, जो सांसद पप्पू यादव के करीबी माने जाते हैं, सत्कोदरिया पंचायत के मुखिया हैं और उनकी पहचान एक मजबूत जमीनी नेता के रूप में है। वे और उनकी पत्नी दोनों मुखिया हैं और के. नगर प्रखंड और चंपानगर इलाके में उनकी पकड़ बेहद गहरी मानी जाती है।
कांग्रेस का यह फैसला सिर्फ संगठनात्मक फेरबदल नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की बड़ी रणनीति है। पार्टी अब शहर और गांव दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग फोकस के साथ काम करेगी।
कुमार आदित्य ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। मेरा लक्ष्य है कि कांग्रेस को शहरी क्षेत्र में मजबूत किया जाए और हर वर्ग की आवाज पार्टी तक पहुंचे। वहीं, अफरोज आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को और मजबूत करना मेरी प्राथमिकता होगी। गांव-गांव तक संगठन को पहुंचाकर लोगों की समस्याओं को उठाया जाएगा।

More Stories
अयोध्या 31 मार्च 26*कृष्ण सुदामा की जोड़ी देखने को मिला 30 साल के साथी को देखकर भावुक हुए पूर्व विधायक
नई दिल्ली 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली *असम में वर्तमान विधायक ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल*