पूर्णिया बिहार 3 फरवरी 26*आरती जयसवाल ने की केंद्रीय बजट की तारीफ। ..
आरती जयसवाल ने की केंद्रीय बजट की तारीफ: कहा, यह बजट है विकास का इंजन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कॉमेडी की खास रिपोर्ट अप आज तक
पूर्णिया बिहार- – भारतीय जनता पार्टी की महिला भाजपा उपाध्यक्ष आरती जयसवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन द्वारा प्रस्तुत ऐतिहासिक बजट की जमकर तारीफ की है। पूर्णिया स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सामूहिक रूप से बजट का श्रवण किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सिंह ने की।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आरती जयसवाल ने कहा कि यह बजट देश के विकास, गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। आरती जयसवाल ने कहा कि यह बजट पूर्णिया के विकास के लिए भी एक बड़ा अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में माननीय जल, वन एवं पर्यावरण (जलवायु) मंत्री श्री प्रमोद राजवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी बजट की तारीफ की और कहा कि यह बजट देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
आरती जयसवाल ने कहा कि वे एक कर्मठ और पुलिस प्रशासन की रिटायर महिला हैं और वे इस बजट का स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट पूर्णिया के लोगों के लिए एक नया अवसर प्रदान करता है और वे इसका लाभ उठाने के लिए तैयार हैं।

More Stories
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU
उन्नाव 9 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ9फ़रवरी 26* विभूति खंड पुलिस का अति सराहनीय कार्य…*