पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल 26 केंद्रीय कारा में DLSA का छापा: बंदियों को फ्री वकील, जेल प्रशासन को सख्त हिदायत*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार , 29 अप्रैल।* प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर बुधवार को DLSA सचिव सुनील कुमार ने केंद्रीय कारा, पूर्णिया का औचक मासिक निरीक्षण किया।
करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल के हर बैरक, रसोईघर और अस्पताल का जायजा लिया। बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। सचिव ने सभी बंदियों को साफ कहा — “अगर किसी को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए वकील नहीं मिल रहा है तो घबराएं नहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार आपको पूरी तरह निःशुल्क वकील उपलब्ध कराएगा। वकील की फीस, कागजी कार्रवाई सब मुफ्त होगी।”
निरीक्षण में बंदियों के खान-पान की गुणवत्ता, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सचिव ने कारा अधीक्षक को निर्देश दिया कि हर बैरक में शुद्ध पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था 24 घंटे रहे। एक भी बंदी डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होना चाहिए।
सचिव ने जेल रिकॉर्ड भी खंगाले। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कोई भी सजायाफ्ता बंदी सिर्फ जानकारी के अभाव में ऊपरी अदालत में अपील दाखिल करने से वंचित न रहे। जेल प्रशासन हर बंदी को उसकी अपील का अधिकार बताए और समय पर विधिक मदद दिलाए।
कारा अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। बंदियों ने भी सचिव के सामने अपनी बात खुलकर रखी।
गौरतलब है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार हर महीने जेल का निरीक्षण कर बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। इसका मकसद है कि कोई भी गरीब या असहाय विचाराधीन कैदी सिर्फ पैसे के अभाव में न्याय से वंचित न रहे।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*