पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *डॉ. धर्मशीला गुप्ता और पल्लवी गुप्ता ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, रामनवमी जुलूस में लिया हिस्सा*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
बिहार : पूर्णिया में BJP महिला मोर्चा की ताकत का प्रदर्शन हुआ, जब दिल्ली से आईं डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने रामनवमी जुलूस में हिस्सा लिया। उपमहापौर पल्लवी गुप्ता के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. गुप्ता ने कहा, “पूर्णिया की धरती पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।” उन्होंने पूर्णिया और बिहार की राजनीति पर भी अपने विचार रखे और रामनवमी जुलूस को लेकर अपना संदेश दिया।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि पूर्णिया की जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है और आगे भी भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने महिला मोर्चा की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और कहा कि महिलाएं भाजपा की रीढ़ हैं और पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने डॉ. गुप्ता का स्वागत किया और पूर्णिया की जनता के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता की पूर्णिया यात्रा से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिली है और आगे भी भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।
जुलूस में काफी भीड़ थी, लोगों में उत्साह था, उमंग था, जोश था। सबों ने डॉ. गुप्ता को बधाई दी और उनके नेतृत्व में भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। डॉ. गुप्ता ने भी जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूर्णिया की जनता के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*