पूर्णिया बिहार 28 मई 26 *मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने दी ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*बोलीं: सच्चाई और नेकी की राह पर चलने की प्रेरणा देता है यह पर्व*
पूर्णियां बिहार : नगर परिषद कस्बा की मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने ईद-उल-अज़हा के पावन मौके पर सभी देशवासियों, खासकर मुस्लिम भाई-बहनों को दिली मुबारकबाद दी है। गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने बकरीद को सच्चाई, नेकी और सद्भाव का पर्व बताया।
*’हर तरह के त्याग के लिए तैयार रहने की प्रेरणा देता है बकरीद’*
मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार हमें सच्चाई और नेकी की राह पर चलते हुए हर तरह के त्याग व बलिदान के लिए तैयार रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि असीम आस्था का यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे और खैर-सगाली को मजबूत करता है।
*देशवासियों को दी शुभकामनाएं*
अपने संदेश में मुख्य पार्षद ने कहा, “लामहदूद अकीदत के इस त्योहार पर मैं सभी हमवतनों, खास तौर पर नगर परिषद कसबा के मुस्लिम भाई-बहनों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद देती हूं। ईद-उल-अज़हा हम सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
कुमारी छाया नगर परिषद कस्बा, पूर्णिया की चेयरमैन भी हैं। ईद के मौके पर उनके इस संदेश को लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया है।

More Stories
लखनऊ29मई26*गजब प्रशासन , जब न्याय दिलवाने वाला ही माँगे न्याय की भीख
पूर्णिया29मई26*- सरकारी विभागों में नौकरी लगने के बाद प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन के दौरान विवि प्रशासन ने फर्जी बताया
पूर्णिया29मई26*पूर्णिया विवि*परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच हो*