पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा, सड़कों पर उतरी ‘पुलिस दीदी ब्रिगेड’*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण देने के लिए बिहार सरकार का संकल्प अब जमीन पर दिखने लगा है। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देश पर राज्य भर में *अभया ब्रिगेड* के गठन के बाद पूर्णिया पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
*रक्षाबंधन के दिन एसएसपी ने दी बहनों को सौगात*
महिला सुरक्षा हेतु 26 अगस्त को समर्पित दुपहिया वाहनों की रवानगी के बाद आज *28 अगस्त, रक्षाबंधन के पावन अवसर* पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के आदेशानुसार पुलिस केंद्र, पूर्णिया से *पुलिस दीदी* टीम के विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रक्षाबंधन पर जब हर भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, तब पूर्णिया पुलिस की यह पुलिस दीदी टीम जिले की हर बेटी-बहन की सुरक्षा का वचन लेकर सड़क पर उतरी है।
*अब हर सार्वजनिक स्थल पर होगी पुलिस दीदी की पहरेदारी*
इस विशेष अभियान के तहत पुलिस दीदी टीम को स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पार्क, मॉल और अन्य प्रमुख भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर सतत निगरानी और प्रभावी गश्ती करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इस पहल से सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित होगी और असामाजिक व मनचले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि पूर्णिया की बेटियां बेखौफ होकर अपने सपनों की उड़ान भर सकें।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*