पूर्णिया बिहार 27 अगस्त 26 *पूर्णिया में गोबर पाथने को लेकर खूनी संघर्ष, बहू को मारी गोली – 5 गिरफ्तार
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार।* जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के कचना रहिका गांव में एक मामूली बात को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के अनुसार गोबर के उपले (गोइठा) पाथने को लेकर हुए झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बहू पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बायसी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया भिजवाया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल विश्वनाथ दास, उसकी पत्नी बिंदु देवी, पुत्र अभिषेक कुमार, पुत्री छोटी कुमारी उर्फ प्रिया और चांदनी देवी, पति टिंकू दास, सभी साकिन कचना रहिका को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित गुलशन कुमार के आवेदन पर डगरूआ थाना कांड संख्या 331/26, दिनांक 25.08.2026, धारा 126(2)/115(2)/109/352/3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में मुख्य आरोपी विश्वनाथ दास ने गोली चलाने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि हथियार घर में ट्रंक के नीचे छुपा है। FSL टीम के साथ तलाशी के दौरान ट्रंक के नीचे से एक देसी कट्टा, एक खोखा और कट्टे में लोड एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त किया गया।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

More Stories
कानपुर नगर 27 अगस्त 26*ग्रामीणों की गुहार पर समाजसेवी अनुभव कटियार द्वारा गड्ढा युक्त संपर्क मार्ग पर ईटा मिट्टी का कराया गया भराव जेसीबी द्वारा
गोरखपुर 27.08.2026**50,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र