पूर्णिया बिहार 26 मार्च 26 *कल्याणी गैस एजेंसी की कालाबाजारी : कस्बा के लोगों का जीना मुश्किल*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल का खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया जिले के कस्बा में गैस एजेंसी की कालाबाजारी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। जानकार सूत्रों से पता चला है कि कल्याणी गैस एजेंसी के कर्मचारी रात के अंधेरे में गोदाम से गैस सिलेंडर निकाल कर खुलेआम कालाबाजारी कर रहे हैं, जिससे लोगों को हफ्तों हफ्तों गैस नहीं मिल रहा है। यह कल्याणी गैस एजेंसी कसबा के उपभोक्ताओं का कहना है, उपभोक्ताओं का कहना है कि यही गैस बाहर में ₹25 प्रति सिलेंडर आसानी से मिल रहा है ,उपभालकों ने जिला पदाधिकारी पूर्णिया से मांग की है कि इसकी अभिलंब जांच होनी चाहिए और सभी उपभोक्ताओं को आसानी के साथ गैस उपलब्ध कराई जाए ताकि समय पर खाना बन सके और बच्चों को भी खाना मिल सके और वह स्कूल जाकर अपनी पढ़ाई भी कर सके।
*₹2500 में बिक रहा गैस सिलेंडर*
कस्बा में कई जगह भारत गैस का सिलेंडर खुलेआम ₹2500 में मिल रहा है। लोग लेने पर मजबूर हैं, क्योंकि एजेंसी के कर्मचारी गैस नहीं दे रहे हैं, मदरसा चौक केअलावा कई जगह पर भी एक दुकान है जो खुले आम गैस 2200 रुपया से ₹2500 प्रति सिलेंडर बेच रहा है। कल्याणी गैस एजेंसी की दुकान में खुलते ही आदमियों का हुजूम लग जाता है और अक्सर दुकान दो-तीन घंटा बाद में खुलती है।
*महिलाएं रो-रो कर मांग रही गैस*
कल्याणी गैस एजेंसी के बाहर महिलाओं ने रो-रो कर गैस एजेंसी के अंदर घुसकर अनुरोध किया कि हमें गैस दे दो, दो हफ्ता पहले नंबर लगाया हूं, मेरा खाना घर में नहीं बन रहा है, बाल बचाओ, भूखे मर जाएगा। लेकिन कर्मचारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।
*प्रशासन को जांच करनी चाहिए*
उपभोक्ताओं का कहना है कि वे दो-तीन हफ्ता पहले ऑनलाइन नंबर लगाने के बावजूद भी गैस नहीं मिल रहा है। यही गैस बाहर में ₹2500 में बिक रहा है, जिससे एजेंसी के कर्मचारियों की मिलीभगत का शक होता है, प्रशासन को जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
कस्बा के लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करे और उन्हें गैस उपलब्ध कराई जाए,

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,