पूर्णिया बिहार 26 मार्च 25* बिहार के सेकेंडरी स्कूल खगौल के मैदान में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिहार राज्य शाखा की ओर से पूर्व मध्य रेल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खगौल के मैदान में मिनी मैराथन आयोजित किया गया। इसमें यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिहार राज्य शाखा के अंतर्गत विभिन्न जिला यूनिट के सदस्यों के अलावा खगौल, फुलवारी शरीफ, दानापुर, पूर्णिया, शाहाबाद व पटना के आसपास के करीब 400 से अधिक छात्र छात्राओं के अलावा एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एण्ड गाइड के छात्र आदि शामिल थे। इस मिनी मैराथन के मुख्य अतिथि दानापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के साथ सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्राचार्य ज्ञानेश्वर, प्रख्यात चिकित्सक डॉ.
सुशील कुमार सिंह, डॉ. दयानिधि, खगौल नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार, डॉ. संजेश कुमार गुंजन ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैराथन में भाग लेने वाले बच्चों को मेडल पहना उनका हौसला बुलंद किया गया। मौके पर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के रवि शंकर पाल, एके बोस, सुधीर मधुकर, अर्चना सिंह, मोहन कुमार, सिद्धार्थ प्रताप, प्रियेश रंजन, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. नम्रता आनंद, संजीव कुमार जवाहर, मोहन पासवान, अशोक नागवंशी, चंद्रशेखर भगत, विकास कुमार, फनिश चंद अकेला, सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

More Stories
इटावा17अगस्त26*इटावा में मां-बेटी का डबल मर्डर, गला काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी*
कानपुर नगर17अगस्त26*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर चौंकी क्षेत्र विजय नगर में मकान निर्माण विवाद पर चले ईट पत्थर*
उज्जैन17अगस्त26*वर्ष में सिर्फ आज एक दिन के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ता है आस्था का सैलाब*