पूर्णिया बिहार 25 फरवरी 26*भट्ठा मध्य विद्यालय में कंप्यूटर भवन और स्मार्ट क्लास का उद्घाटन: आधुनिक शिक्षा को मिली नई दिशा
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के भट्ठा मध्य विद्यालय में बुधवार को कंप्यूटर भवन सह स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। यह भवन एन.बी.सी.सी. (इंडिया) लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) निधि से निर्मित किया गया है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एन.बी.सी.सी. (इंडिया) लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक सी.ए. राजीव कुमार ने कहा कि बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और वे डिजिटल युग के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे।
इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार भट्टाचार्य, सचिव ए. के. बोस, प्रधानाध्यापक रामदेव दास एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अतिश सन्याल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदेव दास ने बताया कि स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर भवन के शुरू होने से बच्चों को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई और समझ में काफी सुधार आएगा।
इस अवसर पर युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के राज्य सचिव सिद्धार्थ प्रताप, अजय कुमार सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, उपाध्यक्ष, भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, पूर्णिया जिला सह सिविल सोसाइटी के अजय कांत झा, अशोक कुमार तिवारी, गोपाल चंद्र दास, रंजीत कुमार झा, वार्ड पार्षद आतिश सनातनी, विद्यालय प्रबंध कमिटी के अध्यक्ष डॉ अमित भट्टाचार्य, सचिव ए के बोस, रबींद्र नाहा, विद्या मंदिर प्राचार्य मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*