October 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर 26 वनभाग में गरजा भाजपा का मंच, गूंजा नारा ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’*

पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर 26 वनभाग में गरजा भाजपा का मंच, गूंजा नारा ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’*

पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर 26 वनभाग में गरजा भाजपा का मंच, गूंजा नारा ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णिया बिहार /* जिला भाजपा कार्यालय वनभाग में रविवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ विषय पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ बैठक की विधिवत शुरुआत हुई। मंच संचालन जिला महामंत्री अरुण राय पुलक ने किया।

*दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी*

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र तथा पूर्णिया, कोसी एवं भागलपुर प्रमंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनंत नारायण मिश्रा मौजूद रहे। इसके साथ ही पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, जिला प्रभारी आलोक कुमार भगत, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे।

*संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुई चर्चा*

कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने बैठक के विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और संगठनात्मक एकजुटता को जरूरी बताया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ विषय पर विस्तार से विचार रखे और संवाद, संवैधानिक मर्यादा और जिम्मेदार जनभागीदारी के महत्व को समझाया।

*विधायकों और संगठन मंत्री ने रखा अपना पक्ष*

विधायक विजय खेमका और विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने लोकतंत्र, जनहित और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनंत नारायण मिश्रा ने संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। जिला प्रभारी आलोक कुमार भगत ने जिला संगठन की आगामी गतिविधियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामनारायण मेहता, क्रांति देवी, राजेश रंजन, अर्चना शाह, ज्ञानेंदु शेखर, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, सचिन राय, पिंटू पांडे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. अजहर सहित जिला कोर कमेटी, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और बड़ी संख्या में वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taza Khabar