April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल26 *9 मई को न्याय की चौपाल: नोटिस तामिला को लेकर थानेदारों संग डीएलएसए की बैठक*

पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल26 *9 मई को न्याय की चौपाल: नोटिस तामिला को लेकर थानेदारों संग डीएलएसए की बैठक*

पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल26 *9 मई को न्याय की चौपाल: नोटिस तामिला को लेकर थानेदारों संग डीएलएसए की बैठक*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कॉमेडी की खास रिपोर्ट यूपी आजतक

*पूर्णियां बिहार ।* साल 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को पूर्णिया में लगेगी। व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ बनमनखी, धमदाहा और बायसी अनुमंडल कोर्ट में भी सुलह की बेंच बैठेंगी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया इसकी तैयारी में जुट गया है।
इसी कड़ी में गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर अवर न्यायाधीश सह सचिव सुनील कुमार ने जिले के सभी थानाध्यक्ष और थाना प्रभारियों की बैठक ली।
सचिव सुनील कुमार ने दो टूक कहा कि 9 मई की लोक अदालत के लिए थानों को भेजे गए सभी नोटिस प्री-लोक अदालत की तारीख से पहले हर हाल में तामिल कर दिए जाएं। रोज अभियोजन कार्यालय से संपर्क कर नए नोटिस लें और तामिला रिपोर्ट फौरन डीएलएसए कार्यालय, पूर्णिया भेजें।
बैठक में थानेदारों को साफ हिदायत दी गई कि शमनीय यानी राजीनामा योग्य केस में गांव-टोले तक जाकर पक्षकारों को समझाएं। लोक अदालत में केस निपटाने के फायदे बताएं और जोरदार प्रचार करें ताकि मुकदमे कोर्ट के बाहर ही खत्म हो जाएं।
*लोक अदालत क्यों खास:* यहां दोनों पक्ष की मर्जी से झटपट फैसला होता है। न वकील की फीस, न अपील का चक्कर। आदेश अंतिम होता है और जमा कोर्ट फीस भी वापस मिल जाती है।
*अपील:* जिन्हें नोटिस मिले वे 9 मई को समय से कोर्ट पहुंचें और आपसी सुलह से विवाद खत्म करें।

Taza Khabar