June 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_

पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_

पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

*पूर्णिया बिहार :* विशेष शाखा में सिपाही पद पर बहाली के लिए लिखित परीक्षा बुधवार 24 जून 2026 को होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने की पूरी तैयारी कर ली है।
यह परीक्षा एक पाली में दो पेपर में होगी। पहला पेपर सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक चलेगा। जिला मुख्यालय के 14 केंद्रों पर कुल 5,645 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम सदर ने परीक्षा के दिन सभी केंद्रों के 500 गज के दायरे में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 से 9:00 बजे के बीच ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। दोनों पेपर खत्म होने से पहले कोई भी बाहर नहीं जा सकेगा।
परीक्षा हॉल में मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेन-पेंसिल बॉक्स, कागज, एटीएम कार्ड या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना मना है। हर केंद्र पर सीसीटीवी, जैमर और बायोमेट्रिक से अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी।
मंगलवार को कलेक्टर अंशुल कुमार और एसएसपी शौर्य सुमन ने महानंदा सभागार में सभी केंद्राधीक्षक, मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को समय पर केंद्र पहुंचने, जैमर-बायोमेट्रिक एजेंसी की जांच करने और कदाचार रोकने के सख्त निर्देश दिए गए।
जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभार सीनियर डिप्टी कलेक्टर इंद्रजीत कुमार को दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर 243000-06454 / 242310 / 241555 जारी किए गए हैं।
हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में वरीय अधिकारी निगरानी करेंगे। पूरी व्यवस्था का जिम्मा एडीएम रवि राकेश और एएसपी आलोक रंजन संभालेंगे।
साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रख रहा है। अफवाह फैलाने पर तुरंत कार्रवाई होगी। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को भी केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की मनाही है।
बैठक में एडीएम, डीपीआरओ, डीईओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रखंड और अनुमंडल के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े।

Taza Khabar