February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26 *टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन,

पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26 *टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, आमजनों को दी गई जागरूकता

पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26 *टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, आमजनों को दी गई जागरूकता

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक

पूर्णिया बिहार । पूर्णिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में टीबी रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की पहचान करना, आमजन के बीच स्क्रीनिंग करना तथा रोग की गंभीरता के प्रति जागरूकता फैलाना है।
आंदोलित स्वास्थ्य शिविरों में लोगों की निःशुल्क जांच की गई तथा टीबी के लक्षणों, बचाव के उपायों एवं समय पर उपचार के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जिसका समय पर निदान और नियमित उपचार से पूर्णतः इलाज संभव है।
शिविर के दौरान संभावित मरीजों की पहचान कर आवश्यक जांच हेतु सैंपल संग्रह किए गए। साथ ही, टीबी रोगियों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया तथा पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजनों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।

Taza Khabar