पूर्णिया बिहार 22 दिसंबर 25*सांसद पप्पू यादव ने मधुबन और चकमका गांव के अग्नि पीड़ितों को दी आर्थिक मदद. .
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
*कहा – दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं*
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत जानकीनगर नगर पंचायत थाना क्षेत्र के मधुबन गांव और जानकीनगर नगर पंचायत के चकमका गांव (वार्ड संख्या–09) में हुई आगजनी की घटना के पीड़ितों से सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना जताई और घटना के पीड़ित परिवारों को 15 – 15 हजार की तत्काल मदद किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। फ़िलहाल हम पीड़ितों की मदद कर रहे हैं और साथ ही हम प्रशासन से भी पीड़ितों को अविलंब मदद के लिए निर्देशित कर रहे हैं। सांसद ने स्थानीय ग्रामीणों सहित पूरे लोकसभा वासियों से जाड़े में सावधानी बरतने की अपील भी की और कहा कि एक गलती से जिन्दगी भर की कमाई स्वाहा हो जा रही है, इसलिए सावधान रहे।
आपको बता दें कि बीते दिनों जानकीनगर नगर पंचायत थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में लगी भीषण आग में कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। इस दर्दनाक हादसे में जाप के पूर्व वार्ड संख्या–04 के वार्ड अध्यक्ष पिंकेश सहनी समेत तीन परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आकर 12 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा और वे बेघर हो गए।
वहीं जानकीनगर नगर पंचायत के चकमका गांव (वार्ड संख्या–09) में हुई एक अन्य आगजनी की घटना में श्री शिवनाथ ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, रणजीत कुमार, डोमनी देवी एवं रघुनाथ ठाकुर के घर भी जलकर खाक हो गए। इस हादसे में घरों के साथ-साथ मोटरसाइकिल, साइकिल, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सांसद पप्पू यादव ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने हालात का जायजा लिया और अपनी ओर से त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और आगे भी प्रशासन से मिलकर राहत व पुनर्वास के प्रयास जारी रहेंगे। उनकी इस पहल से आग पीड़ित परिवारों को न केवल आर्थिक सहारा मिला, बल्कि यह भरोसा भी जगा कि संकट के समय जनप्रतिनिधि उनके साथ हैं।

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिक करें आवेदन*
कौशाम्बी 20मार्च 26**जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*रमजान के महीने के जुमे की अलविदा की नमाज को लेकर संदीपन घाट थाना पुलिस विभिन्न गांवों में रही मौजूद*