पूर्णिया बिहार 21 नवंबर26* भाजपा पूर्णिया सदर की संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन*
*बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया गया एकजुटता का संदेश*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार । भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया सदर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक रजनी चौक स्थित बैठा भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
बैठक की अध्यक्षता पूर्णिया विधानसभा संयोजक संजय मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया, कोसी एवं भागलपुर प्रमंडल के राष्ट्रीय संगठक अनंत नारायन मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
*कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत – अनंत नारायण मिश्रा*
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनंत नारायण मिश्रा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय, अनुशासन, सक्रियता और समर्पण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने संगठनात्मक दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई मजबूती और व्यापक विस्तार मिल सकता है।
*जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं – विजय खेमका*
वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने, उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
*आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा*
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, पंकजा कुमारी एवं उप महापौर पल्लवी गुप्ता सहित पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

More Stories
लखनऊ21 नवम्बर 26*➡️ योगी जी को अपना नेता मानने वाले बीजेपी के खास बड़े नेता का पार्टी से हो गया मोहभंग
लखनऊ 21 नवम्बर 26*लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26**मंदिर की आड़ में हो रहा सरकारी भूमि तालाब व ऊसर की जमीन पर कब्जा*