पूर्णिया बिहार 2 जून 26 *प्रभारी सचिव ने परखे सहयोग शिविर, बोले- देरी बर्दाश्त नहीं
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
लघु जल संसाधन विभाग के सचिव सह पूर्णिया के प्रभारी सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने मंगलवार को जिले के सहयोग शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को दो टूक कहा कि आवेदनों का समय पर निपटारा नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है। शिविर में पूर्णियां पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत भी मौजूद थी
सचिव ने डगरुआ प्रखंड के महथौर पंचायत सरकार भवन में दीप जलाकर शिविर की शुरुआत की। इस मौके पर प्रभारी डीएम सह डीडीसी अंजनि कुमार, एसपी स्वीटी सहरावत, अपर समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी रवि राकेश, डीआरडीए निदेशक अमरेंद्र सिन्हा और एसडीओ सदर श्वेतम दीक्षित मौजूद रहे। प्रभारी डीएम ने सचिव को पौधा देकर सम्मानित किया।
इसके बाद सचिव धनजी ने कसबा के संझैली और जलालगढ़ के अकम्बा पंचायत में लगे शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने खुद काउंटरों पर जाकर लोगों की शिकायतें सुनीं और निपटारे की प्रक्रिया देखी।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने पात्र लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड और अन्य योजनाओं के स्वीकृति पत्र बांटे।
सचिव ने साफ कहा कि सभी शिकायतों का निपटारा विभागीय एसओपी के तहत तय समय में हो। उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को नल-जल योजना और खराब चापाकलों की शिकायत तुरंत दूर करने के निर्देश दिए ताकि जनता परेशान न हो।
उन्होंने चेताया कि शिविरों में मिले आवेदनों को लटकाने वाले अफसरों पर विभागीय कार्रवाई होगी। साथ ही आम लोगों से अपील की कि शिविर में आकर अपनी समस्या का आवेदन दें और योजनाओं का लाभ लें।

More Stories
झाँसी 8 सितंबर 26*बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए शीघ्र होगा “अमरण अनशन” एवं राम कौ कौल अभियान* ।
कानपुर देहात8सितम्बर26*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई*
सहारनपुर 8 सितंबर 26*मेला गुघाल: एक करोड़ 99 लाख का मूल बजट पारित, तीन करोड़ 65 लाख का अनुमानित आय बजट भी किया पारित,