पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णिया, बिहार*
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दिल्ली प्रस्थान करने से पूर्व आज पूर्णिया पहुंचे। इस दौरान उन्हें डॉ. नरगिस आरा के नवनिर्मित *”दिल्ली हार्ट केयर रिसर्च सेंटर”* का उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
*आधुनिक हृदय चिकित्सा की सुविधा अब पूर्णिया में*
उद्घाटन के अवसर पर पप्पू यादव ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में हृदय रोगों के उपचार के लिए अब तक लोगों को दिल्ली और पटना जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। ऐसे में पूर्णिया में इस अत्याधुनिक सेंटर की शुरुआत क्षेत्रवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
*बेहतर स्वास्थ्य हर नागरिक का अधिकार*
सांसद पप्पू यादव ने इस मौके पर कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हर नागरिक का मौलिक अधिकार हैं। निजी स्तर पर डॉ. नरगिस आरा द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ समाज के जागरूक लोगों को भी आगे आकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास करने चाहिए, ताकि आम लोगों को घर के पास ही विश्वस्तरीय इलाज मिल सके।
*कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य लोग*
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय डॉक्टर, समाजसेवी और आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह सेंटर पूर्णिया और आसपास के जिलों के लिए हृदय रोगों के उपचार का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
उद्घाटन के बाद सांसद पप्पू यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*
गोरखपुर2अगस्त26*साइबर फ्रॉड की शिकार महिला को राहत, 40 हजार रुपये वापस*