March 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26*शौर्य वंदन साइकिल यात्रा: देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम

पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26*शौर्य वंदन साइकिल यात्रा: देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम

पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26*शौर्य वंदन साइकिल यात्रा: देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : पुर्णिया से शुरू हुई शौर्य वंदन साइकिल यात्रा आसाम के गोसाई गांव और रंगिया में पहुंची, जहां साइकिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली जा रही है और युवाओं में देशभक्ति और जागरूकता का संदेश फैलाना है।
इस यात्रा में मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह, सतीश चौबे, प्रियांशू दत्त, राजीव रंजन और राकेश कुमार पवन साइक्लिंग प्रतिभागी के रूप में शामिल हैं, जो इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
लाफिंग बुद्धा नागेश्वर दास ने अपने अनोखे अंदाज में सभी सैनिकों और उपस्थित लोगों को जमकर हँसाया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों को देश के दुश्मनों से बुद्धि, विवेक और आधुनिक हथियारों के साथ मजबूती से लड़ना है, वहीं हँसते-मुस्कुराते हुए अपने अंदर के दुश्मन जैसे शुगर, बीपी, टेंशन, डिप्रेशन और हृदय रोग जैसी बीमारियों को भी दूर भगाना है।
इस दौरान प्रतिभागी राकेश कुमार पवन ने कहा कि यह यात्रा केवल एक साइकिल अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।
विजय शंकर जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस मिशन का उद्देश्य युवाओं को सैनिकों के त्याग और अनुशासन से प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर साशंक शेखर सिंह, जय सिंह राजावत सहित अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे और सभी ने इस प्रेरणादायक यात्रा के लिए साइकिल यात्रियों का उत्साहवर्धन किया।

Taza Khabar