May 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 17 मई 26 बाल सुधार गृह में बिखरेगी कला की रोशनी: संस्कार भारती की 6 दिनी कार्यशाला से संवरेंगे भटके बचपन

पूर्णिया बिहार 17 मई 26 बाल सुधार गृह में बिखरेगी कला की रोशनी: संस्कार भारती की 6 दिनी कार्यशाला से संवरेंगे भटके बचपन

पूर्णिया बिहार 17 मई 26 बाल सुधार गृह में बिखरेगी कला की रोशनी: संस्कार भारती की 6 दिनी कार्यशाला से संवरेंगे भटके बचपन

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया*दीप से हुआ आगाज, संगीत-नृत्य से जुड़ेंगे देश की मिट्टी से, राष्ट्रप्रेम से महकेगा हर मन_
_17 मई से बाल सुधार गृह पूर्णिया में शुरू हुआ संस्कारों का महाकुंभ_

पूर्णियाबिहार । पूर्णिया की फिज़ा में शनिवार 17 मई 2026 को संस्कारों की खुशबू घुल गई। संस्कार भारती पूर्णिया इकाई ने जिला बाल सुधार गृह में 6 दिवसीय निःशुल्क कला कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। दीप की लौ के साथ ही उन बच्चों की आंखों में उम्मीद की रोशनी जगमगा उठी जो किसी वजह से समाज की मुख्यधारा से कट गए थे।

*गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया हौसला*

उद्घाटन सत्र में संस्कार भारती की जिला अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, बाल सुधार गृह सुपरिंटेंडेंट धर्मेंद्र कुमार, संगीत गुरु विजय दास और वरिष्ठ नृत्य गुरु जयदीप मुखर्जी की गरिमामयी मौजूदगी रही। सभी ने एक सुर में कहा कि कला सिर्फ मनोरंजन नहीं, जीवन को दिशा देने वाला संस्कार है।

*कला से जोड़ा जाएगा राष्ट्रप्रेम से नाता*
वक्ताओं ने बताया कि संस्कार भारती पिछले 5 साल से कला, साहित्य, संस्कृति और नाटक के जरिए भारत की मिट्टी की महक को बचपन तक पहुंचा रही है। पिछले 4 साल से हर साल दो निःशुल्क कार्यशालाएं कर हजारों बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ा जा रहा है।
महामंत्री कुमारी चांदनी शुक्ला ने भावुक होकर कहा, _’’2026 की यह पहली कार्यशाला मेरे लिए गर्व का क्षण है। ये 6 दिन उन बच्चों के लिए नई सुबह लेकर आएंगे जो भटक गए थे। नृत्य की थाप और संगीत के सुरों से हम उनके मन में राष्ट्रप्रेम का दीप जलाएंगे। उन्हें मानसिक शांति भी देंगे।‘‘_ उन्होंने सुपरिंटेंडेंट धर्मेंद्र कुमार का विशेष आभार जताया।
प्रदेश मंचीय कला विभाग संयोजक अमित कुमार ने बच्चों को राष्ट्रवादी भावना से जुड़ने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष पल्लवी मिश्रा ने कहा कि संस्था का हर कदम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।

*18 से 23 मई तक चलेगा संस्कारों का उत्सव*
यह कार्यशाला 18 मई से 23 मई तक चलेगी। इसमें संगीत का प्रशिक्षण कुमारी चांदनी शुक्ला देंगी। भरतनाट्यम का प्रशिक्षण जिला मंत्री सूरज साहनी और लोक नृत्य का प्रशिक्षण अमित कुमार देंगे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला मंत्री सूरज साहनी ने बताया कि संस्कार भारती सशक्त परिवार, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य इन पांच सूत्रों पर काम करती है। संस्था का लक्ष्य सिर्फ कलाकार बनाना नहीं, संस्कारित राष्ट्रभक्त नागरिक गढ़ना है।
दीप की रोशनी में बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान दिखी, वह इस कार्यशाला की सफलता की पहली निशानी बन गई।