पूर्णिया बिहार 17 मई 25*हवलदार मिथिलेश कुमार का सड़क दुर्घटना निधन अधीक्षक महोदय उन्हे श्रद्धांजलि दिया
पूर्णिया जिला बलपुलिस अधीक्षक महोदय उन्हे श्रद्धांजलि दिया के चालक हवलदार मिथिलेश कुमार का कर्त्तव्य के दौरान सड़क दुर्घटना में निधन हो गया, पुलिस अधीक्षक महोदय उन्हे श्रद्धांजलि दिया
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। आज अहले सुबह 3 बजे के करीब कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से पूर्णियाँ जिला बल के चालक हवलदार मिथिलेश कुमार, पिता श्री बृजनंदन राय, ग्राम पथलौटिया, पोस्ट कटेसर, थाना बिहटा जिला पटना गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सुपौल जिला के प्रतापगंज में फोरलेन सड़क पर घटित हुई थी। तदुपरांत, उक्त चालक हवलदार का प्राथमिक उपचार समीपस्थ अवस्थित प्राथमिक उपचार केन्द्र, प्रतापगंज में कराया गया, जहाँ से उन्हें बेहतर ईलाज हेतु पूर्णियाँ रेफर कर दिया गया। चालक हवलदार मिथिलेश कुमार मैक्स-7 अस्पताल पूर्णियाँ में ईलाज के क्रम में दम तोड़ दिए।
उल्लेखनीय है कि चालक हवलदार स्व० मिथिलेश कुमार काफी व्यवहार कुशल, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी थें। पूर्णियाँ पुलिस चालक हवलदार मिथिलेश कुमार के असामयिक निधन से काफी मर्माहत एवं शोकाकुल है तथा मृतक के परिजनों के साथ इस असहनीय दुःख की घड़ी में काफी मजबूती से खड़ा है।
नियुक्त हुए थे। स्व० मिथिलेश कुमार पूर्णियाँ जिला बल में दिनांक-14.09.2017 को चालक सिपाही के पद पर
पूर्णियाँ पुलिस परिवार मृतक दिवंगत की आत्मा की शांति हेतु श्रद्वाजंली अर्पित करता है।
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें