पूर्णिया बिहार 17 फरवरी 26*विजय खेमका ने सदन में उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे, मंत्री ने दिए सकारात्मक आश्वासन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार: बिहार विधानसभा के चल रहे सत्र में विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से सदन में उठाया। उन्होंने नगर निगम अंतर्गत संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में अनियमितताओं का मामला उठाते हुए कहा कि कई जीवित लाभुकों को मृत घोषित कर उनकी पेंशन बंद कर दी गई है, जो अत्यंत गंभीर विषय है।
विधायक ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा जीवित लाभुकों की पेंशन राशि अविलंब चालू कराने की मांग की। माननीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई करने और सभी पात्र लाभुकों की पेंशन पुनः प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा, विधायक विजय खेमका ने उफरैल मध्य विद्यालय को उत्क्रमित करने, नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, जल की शुद्धता जांच के लिए आधुनिक संयंत्र लगाने और ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत महाराजपुर पंचायत में अशोक महलदार के घर से भाया मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय तक तथा गौरा पंचायत में कारी ऋषि के घर से झटका मुसहरी तक कच्ची सड़क के शीघ्र पक्कीकरण की मांग की।
विधायक विजय खेमका ने कहा कि बजट सत्र के दौरान वे लगातार पूर्णिया के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। एनडीए की सरकार में चारों ओर विकास हो रहा है और पूर्णिया भी विकास की रफ्तार में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

More Stories
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*निपुण भारत मिशन को गति देने हेतु मासिक शिक्षक संकुल बैठक हुई संपन्न*
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26**तहसील मंझनपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर हेतु प्री कैम्प का आयोजन सम्पन्न*
कौशाम्बी/लखनऊ 17 फ़रवरी 26*बीपीएड को प्राथमिक शिक्षा में अनिवार्य करने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*