पूर्णिया बिहार 17 जून 26 : रामनगर में नाईट क्रिकेट का रोमांच, महापौर विभा कुमारी के बल्ले से हुआ आगाज*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णिया बिहार :* रामनगर मंगलवार की रात दूधिया रोशनी से नहाया। मौका था एक दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का। पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर और टॉस उछालकर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
महापौर यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने खुद बल्ला थामा और शॉट लगाकर खिलाड़ियों में जोश भर दिया। आठ टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले से पहले महापौर ने हर खिलाड़ी से मुलाकात की और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।
खिलाड़ियों से मुखातिब महापौर विभा कुमारी ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं है। यह अनुशासन की पाठशाला है। टीम भावना, नेतृत्व और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सबसे बड़ा मंच है। इस तरह के आयोजन समाज में नई ऊर्जा भरते हैं और युवाओं को सही राह दिखाते हैं।
उन्होंने पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की। आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि यह टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को चमकाने का सुनहरा अवसर है।
इस मौके पर वार्ड पार्षद ममता सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह, अखिलेश सिंह, सीबू यादव, विनीता सिंह, अभिजीत सिंह, किशु सिंह समेत आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। वार्डवासियों ने महापौर का बुके और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
अंत में महापौर ने सभी के सम्मान के लिए आभार जताया और खिलाड़ियों व आयोजकों को टूर्नामेंट की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
More Stories
जमुई बिहार 22 सितम्बर 26*लड़की के साथ हैवानियत करने वाले नंदन यादव का एनकाउंटर*
सिद्धार्थनगर 22सितंबर 26*शादी के 24 घंटे बाद नवविवाहित दंपती के शव मिलने से सनसनी
कानपुर देहात, 22 सितम्बर 2026**सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का रसूलाबाद में भव्य स्वागत*