पूर्णिया बिहार 16 मार्च 26 *बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन सलीम परवेज ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णियाबिहार : बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन सलीम परवेज ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 17 मार्च 2026 को हज भवन, पटना में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दिया। अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री श्री जमा खां भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस मुलाकात के दौरान सलीम परवेज ने मुख्यमंत्री को मदरसा शिक्षा के विकास और अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भी मदरसा शिक्षा को बढ़ावा देने और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इफ्तार पार्टी में शामिल होने के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस आयोजन में जरूर शामिल होंगे और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ एकजुटता का संदेश देंगे।

More Stories
कौशाम्बी 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 16 मार्च 26*स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर रैली*
कौशाम्बी 16 मार्च 26*जनपद के 759 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित*