पूर्णिया बिहार 16 मई 26 कालाजार उन्मूलन पर पटना में बड़ी बैठक, 23 जिलों ने पूरा किया डोसियर का काम
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पंत जोशी बोलीं- अलर्ट रहकर संदिग्ध मरीज खोजें, 2027 तक कालाजार मुक्त होगा बिहार
पूर्णिया बिहार । राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) की संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पंत जोशी ने शुक्रवार को पटना में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। बैठक आरएमआरआईएमएस, अगमकुआँ में हुई।
बैठक की मुख्य बातें:
अलर्ट रहने की हिदायत:
डॉ. जोशी ने कहा कि राज्य में कालाजार के केस पहले से कम हो रहे हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। सभी को अलर्ट रहकर गांव-गांव संदिग्ध मरीजों की खोज तेज करनी होगी। कर्मियों का नियमित प्रशिक्षण हो ताकि काम बेहतर हो सके।
2. 23 जिलों ने किया काम पूरा:
अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि बिहार के 23 जिलों ने कालाजार उन्मूलन के लिए जरूरी डोसियर दस्तावेजीकरण का काम पूरा कर लिया है। प्रखंड से जिला स्तर तक बेहतर कार्ययोजना बनाकर आईआरएस और दस्तावेजीकरण पर जोर दिया जा रहा है। लक्ष्य 2027 तक देश और राज्य को कालाजार मुक्त करना है।
3. बांग्लादेश से सबक लेने की सलाह:
आरएमआरआईएमएस निदेशक डॉ. कृष्णा पांडेय ने कहा कि बिहार लक्ष्य के बहुत करीब है, लेकिन लापरवाही नहीं करनी है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में उन्मूलन के बाद भी केस मिले थे। इसलिए सटीकता से समय पर डोसियर पूरा करना जरूरी है।
4. फील्ड में मिली कमियां:
विश्व स्वास्थ्य संगठन, नई दिल्ली की डॉ. पल्लिका सिंह ने समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा और मुजफ्फरपुर के दौरे की रिपोर्ट रखी। स्वास्थ्य मंत्रालय, पटना के डॉ. रवि शंकर सिंह ने आईआरएस में मिली कमियां बताईं और सुधार के सुझाव दिए।
बैठक में ये रहे मौजूद:
आरएमआरआईएमएस निदेशक डॉ. कृष्णा पांडेय, क्षेत्रीय कार्यालय के डॉ. रवि शंकर सिंह, डब्ल्यूएचओ की डॉ. पल्लिका सिंह, स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय, एनसीवीबीडीसी और डब्ल्यूएचओ की राष्ट्रीय टीम, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण और सिवान के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी शामिल हुए। सभी जिलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े।
डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि डोसियर का काम जल्द पूरा करना सभी जिलों की जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से ही बिहार कालाजार मुक्त हो सकेगा।

More Stories
सादुलपुर १६ मई २६ * तेज धूप और गर्मी से बेहाल दुधारू पशु, घट रहा दुग्ध उत्पादन, लू और तपिश का असर पशुपालन पर भी पड़ा भारी, पशुपालकों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
मथुरा 16 मई 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा तहसील मांट मैं संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी*
मथुरा16मई26*जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पीड़ित ने लगाया कब्जे और जानलेवा आरोप