पूर्णिया बिहार 14 मई 26 पूर्णिया में 15 मिनट का ब्लैकआउट सफल, सायरन से दहला शहर
आरएन शाह चौक पर हजारों की भीड़, मकसद- युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णिया बिहार । केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर आज शाम ठीक 7 बजे पूर्णिया में सायरन बजते ही पूरा शहर अंधेरे में डूब गया, यह ब्लैकआउट प्रैक्टिस सिर्फ 15 मिनट चली और 7:15 बजे बत्ती फिर से जल गई,
सायरन की तेज आवाज से लोग चौंक गए, कई लोगों ने कान बंद कर लिए, शहर के मशहूर आरएन शाह चौक पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। जिला प्रशासन की मुकम्मल व्यवस्था के बीच पूर्णियावासियों ने जबरदस्त सहयोग दिया, घर, दुकान, गाड़ियों की सभी लाइटें बंद रहीं,
इस दौरान चौक पर कुछ मरीज बेचैन हो गए जिन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल और इमरजेंसी सेवाएं प्रैक्टिस से बाहर थीं,
आखिर क्यों किया गया ब्लैकआउट?
जिला प्रशासन के मुताबिक यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए किया गया। मकसद है कि युद्ध या किसी बड़ी आपात स्थिति में शहर को तुरंत अंधेरा कर दुश्मन के हवाई हमले से बचाया जा सके,
सायरन की तेज आवाज़ से लोग चौंक गए, कई लोगों ने कान बंद कर लिए, शहर के मशहूर आरएन शाह चौक पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। जिला प्रशासन की मुकम्मल व्यवस्था के बीच पूर्णियावासियों ने जबरदस्त सहयोग दिया। घर, दुकान, गाड़ियों की सभी लाइटें बंद रहीं,
इस दौरान चौक पर कुछ मरीज बेचैन हो गए जिन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल और इमरजेंसी सेवाएं प्रैक्टिस से बाहर थीं।
आखिर क्यों किया गया ब्लैकआउट?
जिला प्रशासन के मुताबिक यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए किया गया। मकसद है कि युद्ध या किसी बड़ी आपात स्थिति में शहर को तुरंत अंधेरा कर दुश्मन के हवाई हमले से बचाया जा सके। जनता को जागरूक करना और सिस्टम की जांच करना जरूरी था,

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*