पूर्णिया बिहार 14 मई 25* एक शराब तस्कर 0.750 लीटर विदशी शराब के साथ गिरफ्तार। एक एक मोटरसाईकिल भी बरामद।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के सहायक खजाँची थाना पुलिस पदाधिकारी को संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से विदेशी शराब की डिलिवरी देने रूई गोला पुल की तरफ जाने वाला है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस दल द्वारा रूई गोला पुल, माधोपाड़ा के पास वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। वाहन जाँच के क्रम में एक मोटरसाईकिल सवार पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक कुमार उर्फ पवन कुमार, पिता सत्यनारायण दास, सा० छठ पोखर, पंचवटी कॉलोनी, वार्ड नं0 26, थाना सहायक खजाँची, जिला पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से कुल 0.750 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोबाईल बरामद किया गया। बरामद विदेशी शराब, मोबाईल एवं मोटरसाईकिल को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में सहायक खजाँची थाना के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सरहानीय रही है।

More Stories
अम्बेडकरनगर1 अप्रैल 26*अकबरपुर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
कानपुर नगर 1 अप्रैल 26**कानपुर पुलिस को मिली नई रफ्तार: डायल 112 में शामिल हुईं 19 नई इनोवा कार!*
केरल 1 अप्रैल 26*40 रुपये कैश और 44 रुपये बैंक में—कुल सिर्फ 84 रुपये की संपत्ति के साथ चुनाव मैदान में उतरीं 26 वर्षीय आशना थंपी