पूर्णिया बिहार 14 अप्रैल25″ 317.30 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार ।पूर्णिया जिले के के० हाट थाना प्रातः गश्ती पदाधिकारी, गश्ती के क्रम ग्रीन पार्क से 100 मीटर पहले रंगभूमि मैदान के पास पहुँचे जहाँ एक चार पहिया वाहन सड़क के किनारे खड़ी थी। पुलिस पदाधिकारी जब गाड़ी के पास पहुँचे तो उस गाड़ी से एक व्यक्ति निकल कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम अमन कुमार सिंह, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० परमिन्द्र सिंह, सा० भटसेनी, वार्ड नं0 04, थाना हिसुआ, जिला नवादा बताया। तत्पश्चात व्यक्ति एवं चार पहिया वाहन की विधिवत तलाशी ली गई तो कार से कुल 317.30 लीटर विदेशी शराब एवं व्यक्ति के पास से एक मोबाईल बरामद किया गया। बरामद विदेशी शराब, मोबाईल एवं वाहन को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में के०हाट थान में के०हाट थाना पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों थाना पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की भूमिका प्रसंशनीय एवं सराहनीय रही है।

More Stories
हरदोई 20 मार्च 26*पिहानी: शांति और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज*
मथुरा 20 मार्च 26*अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मार्च 26* दंगा व हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*