पूर्णिया बिहार 13 अगस्त 26 अपराध पर एसएसपी शौर्य सुमन का प्रहार
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
स्मैक, विदेशी शराब और पशु तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त कर पूर्णिया पुलिस ने रचा कीर्तिमान
*पूर्णियां बिहार | पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री शौर्य सुमन द्वारा जिले में *स्मैक, विदेशी शराब एवं पशु तस्करी* के अवैध नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में उठाए गए ठोस एवं कारगर कदमों की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
इस सफलता की सराहना करते हुए *पूर्णिया के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विश्व हिंदू युवा वाहिनी के प्रमंडल संयोजक श्री दिलीप कुमार दीपक* ने कहा कि एसएसपी की कप्तानी में गठित विशेष टीम ने जिस मुस्तैदी से कार्रवाई की है वह काबिल-ए-तारीफ है।
*इन थानों की रही अहम भूमिका*
श्री दीपक ने बताया कि एसएसपी के नेतृत्व में *सदर, मुफस्सिल, रोटा, जलालगढ़, धमदाहा, मधुबनी और खजांची थाना* की पुलिस ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम द्वारा की गई कार्रवाई में *2 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध सामान बरामद,*
20 संगीन अपराधों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी* और *पशु तस्करों की बड़ी खेप को पकड़ना* इस बात का प्रमाण है कि पूर्णिया पुलिस अब हर दिशा में अपराधियों पर नजर रखे हुए है।
*एसपी का नेतृत्व और टीम वर्क बना सफलता का आधार*
श्री दीपक ने कहा कि विशेष पुलिस अधीक्षक ने इस पूरी कार्रवाई का स्वयं खुलासा कर यह साबित कर दिया है कि वे *सबका साथ, सबका सहयोग* में विश्वास रखते हैं। इसी वजह से पूर्णिया पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली है। ऐसे सराहनीय कार्यों से न सिर्फ अपराधियों में भय पैदा होता है, बल्कि पुलिस का मनोबल भी बढ़ता है।
*शराबबंदी का सकारात्मक और नकारात्मक पहलू*
वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा *शराबबंदी* की घोषणा के बाद अपराध पर काफी हद तक रोक लगी है, लेकिन इसका एक दुष्परिणाम भी सामने आया है। शराबबंदी के बाद *स्मैक का प्रचलन बढ़ गया है* और जिले के नौजवान इस नशे की चपेट में आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह लगातार कठोर कार्रवाई होती रही तो तस्करों के मंसूबे चकनाचूर हो जाएंगे और जिस उद्देश्य से नशाबंदी लागू की गई थी, वह उद्देश्य भी पूरा हो सकेगा।
श्री दीपक ने एसएसपी श्री शौर्य सुमन एवं उनकी पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि *जो भी अच्छा काम करता है, उसकी प्रशंसा होनी ही चाहिए।*

More Stories
बाड़मेर13अगस्त26* पुरानियो का तला विद्यालय में वृक्षारोपण, उद्यान वाटिका का शुभारंभ*
बांदा 13 अगस्त 26*केन नदी का कटान बना कालरेखा गांव में घर-आंगन निगल रही नदी*
कौशाम्बी13एग्स726*तिरंगे के रंग में रंगा मंझनपुर,गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे*