April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*गुलाबबाग में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी: पुलिस ने शुरू की जांच

पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*गुलाबबाग में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी: पुलिस ने शुरू की जांच

पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*गुलाबबाग में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी: पुलिस ने शुरू की जांच

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित यादव टोला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुशील कुमार, निवासी सिमरिया, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। वह पूर्णिया में एक निजी मोटर कंपनी में कार्यरत थे और यहां अकेले रहते थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मृतक के परिजन बेगूसराय से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सुशील कुमार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और मामले की छानबीन जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुशील कुमार एक अच्छे इंसान थे और उनके साथ किसी भी तरह की कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन फिर भी उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने कहा है कि वे हर पहलू से जांच करेंगे और दोषियों को सजा दिलाएंगे।

Taza Khabar