पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल26 महात्मा ज्योतिबा फुले की विरासत: भाजपा ने मनाया जयंती समारोह, समाज में शिक्षा और समानता के लिए प्रेरणास्रोत
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार – आज रजनी चौक स्थित ठाकुरबाड़ी सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश दास के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री राकेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनोज सिंह, समाजसेवी डॉ. संजीव कुमार, संत मुरारी दास तथा जिला महामंत्री श्री संजय पोद्दार मंचासीन रहे। मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में महात्मा ज्योतिबा फुले जी के सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार एवं शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि फुले जी का जीवन समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही यह भी कहा गया कि महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की महती भूमिका रही है, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम का संचालन श्री अभ्यम लाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री राम नारायण मेहता, जिला महामंत्री श्री अरुण रॉय ‘पुलक’, जिला मंत्री श्री सचिन रॉय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सुमित सिंह, श्रीमती सरिता राय, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज सिंह, बॉबी दास, श्रीमती पूजा चौधरी, दीपमाला तोशी, नीतू सिंह, पंकजा कुमारी, राजेश चौरसिया, सरवन मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सरिता राय द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपूर नगर ११ अप्रैल २६ * जनगणना में दी गई जानकारी न आरटीआई से सार्वजनिक होगी, न अदालत में बनेगी साक्ष्य : डीएम
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * सीएम डैशबोर्ड की मार्च की रिपोर्ट में हमीरपुर पहले, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर