पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अवैध उर्वरक तस्करों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: दालकोला चेकपोस्ट पर 3 वाहन जब्त*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*बायसी SDO अभिषेक रंजन ने की कार्रवाई, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले भर में सघन अभियान तेज*
*पूर्णियां बिहार ।* पूर्णिया जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार के सख्त निर्देश के बाद जिले में खाद की कालाबाजारी और अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को बायसी अनुमंडल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दालकोला चेकपोस्ट पर अवैध उर्वरक से लदे तीन वाहनों को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) बायसी श्री अभिषेक रंजन के नेतृत्व में दालकोला चेकपोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदेह के आधार पर तीन वाहनों को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहनों में भारी मात्रा में अवैध रूप से लदा उर्वरक बरामद हुआ। वाहन चालक उर्वरक से संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
*प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश*
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने तत्काल अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत प्राथमिकी दर्ज करने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जब्त वाहनों और उर्वरक को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
*प्रशासन की दो-टूक चेतावनी*
जिला प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में खाद/उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या गैर-कानूनी परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कार्यों में लिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों और व्यवसायियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी चेकपोस्टों पर सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
More Stories
कौशाम्बी 11 अक्टूबर 26*नवरात्रि के पावन पर्व में श्रद्धालुओं ने किया गंगा नदी में स्नान*
हरदोई11 अक्टूबर 26*खुले में शराब पीने का विरोध करने पर फल विक्रेता की कोतवाली गेट पर बेरहमी से पिटाई,
पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया : KGBV में बेटियों की हुंकार – बाल विवाह और दहेज को जड़ से मिटाएंगे*