पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ : जिला पदाधिकारी ने की समन्वय बैठक*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया जिले में पोषण पखवाड़ा (9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026) के सफल आयोजन के लिए जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 0-6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने ICDS, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, PHED सहित सभी विभागों को सशक्त समन्वय स्थापित करवाते हुए PRI प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पंचायत स्तर पर पोषण चौपाल, पोषण मेला एवं जागरूकता रैलियों के आयोजन पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में मातृ एवं शिशु पोषण, 0-3 वर्ष के बच्चों हेतु प्रारंभिक उत्तेजना, 3-6 वर्ष के बच्चों हेतु खेल आधारित शिक्षा एवम ecce विद्यालय विद्यारंभ प्रमाण पत्र के लिए योग्य बच्चों को केंद्र पर वितरण करवाने पर चर्चा की गई। स्क्रीन टाइम में कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु सामुदायिक सहयोग आवश्यक है।
*उक्त अवसर पर आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियाँ:*- पोषण पर चर्चा के माध्यम से जागरूकता सत्र पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श सत्र VHSND सत्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर वृद्धि निगरानी पोषण रेसिपी प्रदर्शन एवं सामुदायिक प्रतियोगिताएं पोषण रैली एवं IEC अभियान ECCE एवं खेल आधारित शिक्षण गतिविधियाँ परिवार सहभागिता एवं पिता की भागीदारी को प्रोत्साहन नो स्क्रीन आवर एवं बाहरी गतिविधियों को बढ़ावा पोषण मेला एवं सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा प्रखंड एवं जिला स्तर पर सुनिश्चित करें। साथ ही पोषण पोर्टल जनआंदोलन के डैशबोर्ड पर समयबद्ध एवं सटीक फोटोयुक्त प्रतिवेदन अपलोड करने तथा जनआंदोलन डैशबोर्ड पर नियमित समीक्षा करने पर बल दिया गया।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!