पूर्णिया बिहार 10 अक्टूबर 26* SSP डॉ. शौर्य सुमन का सराहनीय कदम, पूर्णिया में ‘सुपर पेट्रोलिंग’ शुरू, रात में अपराधियों की अब खैर नहीं
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में अनुमंडलवार प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक “सुपर-पेट्रोलिंग” की व्यवस्था लागू की गई है।
यह आम जनता की सुरक्षा के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के पूर्णिया एसपी बनने के बाद से पुलिसिंग में काफी सुधार देखा जा रहा है। उनकी कार्यशैली, त्वरित निर्णय और जनता से सीधे जुड़ाव की वजह से पूरे पूर्णिया में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। रात में पुलिस की सक्रियता बढ़ने से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और अपराधियों में भय का माहौल है।
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन कामकसद साफ है कि आमजन किसी भी समय किसी भी समस्या की स्थिति में “सुपर-पेट्रोलिंग” पदाधिकारी से सीधे संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
*सदर-2 अनुमंडल* के लिए पु०नि० जटाशंकर खाँ, प्रभारी मादक पदार्थ स्टोर रूम / कोर्ट सुरक्षा, मो, 9122049735 को लगाया गया है। इनके जिम्मे कसबा, जलालगढ़, के.नगर, श्रीनगर, चंपानगर थाना क्षेत्र हैं।
*बायसी अनुमंडल* के लिए पु०नि० अमजद अली, अंचल पुलिस निरीक्षक, अमौर, मो. 9031045203 / 7992379559 को जिम्मेदारी दी गई है। इनके जिम्मे बायसी, डगरूआ, अमौर, रौटा, अनगढ़ थाना क्षेत्र हैं।
*बनमनखी अनुमंडल* के लिए पु०नि० कुन्दन कुमार चौधरी, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, रूपौली, मो. 9031807133 / 8789567398 को प्रतिनियुक्त किया गया है। इनके जिम्मे बनमनखी, जानकीनगर, धमदाहा, सरसी थाना क्षेत्र हैं।
एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन की इस नई पहल से रात्रि में अपराध की घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगेगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें