पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना
मोहम्मद इरफान कामिल पूर्णिया डिविजन बिहार यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
*पूर्णियां बिहार ।* बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर पूर्णिया जिला प्रशासन ने बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान के निर्देश पर गुरुवार को पूरे जिले में धावा दल ने दुकान, होटल, ढाबा और गैरेज में छापेमारी की।
रूपौली प्रखंड से 4 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। टीम का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी, प्रभारी भवानीपुर ने किया। टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पवन कुमार शर्मा बनमनखी, अमरनाथ यादव डगरुआ, कुमार गौरव के0नगर के साथ प्रयास जैक सोसाइटी के सदस्य अवधेश कुमार, शेखर तिर्की, शाहिद आलम और स्थानीय थाने की पुलिस शामिल थी।
सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। दोषी नियोजकों पर बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 के तहत FIR दर्ज की जाएगी। साथ ही प्रति बाल श्रमिक 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा।
अभियान की शुरुआत संयुक्त श्रम भवन परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की गई। नियोजकों से बाल मजदूरी न कराने का शपथ पत्र भी भरवाया गया।
श्रम विभाग ने साफ कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना संगीन अपराध है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*