पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार : माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार जी द्वारा कटिहार में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त किए जाने और पीड़ितों के लिए मुख्य मंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान की घोषणा के बाद, पूर्णिया जिला प्रशासन ने त्वरित गति से राहत कार्य सुनिश्चित किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के घोषणा के आलोक में जिला पदाधिकारी, पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों तक पहुँच बनाई और कागजी प्रक्रियाओं को न्यूनतम समय में पूरा कर सहायता राशि प्रदान की।
दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को 2,00,000 (दो लाख) रुपये प्रति मृतक के परिवार की दर से अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई है। पूर्णिया जिले से संबंधित मृतकों की सूची निम्नलिखित है:
1. दुर्गा वास्की, ग्राम: लौरिया, डगरुआ
2. दांगी देवी, ग्राम: लौरिया, डगरुआ
3. रंजीता हेम्ब्रम, ग्राम: लौरिया, डगरुआ
4. ताला सोरेन, ग्राम: कुरशेलबारी, डगरुआ
5. होपनामय टुडू, ग्राम: सहवा, मुफस्सिल रानीपतरा
6. ललिता कुमारी, ग्राम: सहवा, मुफस्सिल रानीपतरा
7. फुलमनी सोरेन, ग्राम: सहवा, मुफस्सिल रानीपतरा
8. राधिका हांसदा, ग्राम: सहवा, मुफस्सिल रानीपतरा
9. तालमि देवी, ग्राम: सहवा, मुफस्सिल रानीपतरा
10. चिंतामणि महतो, ग्राम: मझवा, मुफस्सिल रानीपतरा
11. बिटिया मरांडी, ग्राम: सहवा, मुफस्सिल रानीपतरा
12. राजेश कुमार मुर्मू, ग्राम: महादेवपुर टोला, बी० कोठी
गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के सहायता हेतु 50,000 (पचास हजार) रुपये की राशि त्वरित रूप से उपलब्ध कराई गई है।
मृतकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु ‘कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना’ के तहत तत्काल राशि परिवारों को सौंपी गई। पीड़ित परिवारों की तात्कालिक जरूरतों को देखते हुए प्रशासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में राशन (खाद्यान्न) भी उपलब्ध कराया गया है ताकि इस दुःख की घड़ी में उन्हें बुनियादी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले और भविष्य में भी इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मिले।
जिला प्रशासन ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

More Stories
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * बिल्हौर भाजपा विधायक का ‘कब्जा मॉडल’: गरीबों के घर उजाड़कर सरकारी जमीन पर भ्रष्टाचार की बाउंड्री!
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * शिक्षकों की “सेवा का सफर पूरा, सम्मान के साथ शिक्षकों को दी गई विदाई”
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * पहले पढ़ाई, फिर बाकी काम’—शिक्षकों का जनगणना ड्यूटी पर विरोध