पूर्णियां बिहार21जुलाई26* ‘सेवा और संवाद से ही बनेगा सशक्त गांव पंचायत-एसपी शौर्य सुमन
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
नमस्कार, आप देख रहे हैं *Upaajtak न्यूज़ | सच के साथ*
पूर्णियां बिहार / सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे *पंचायत सहयोग शिविर* का आयोजन मंगलवार *21 जुलाई 2026* को *पूर्णिया पूर्व प्रखंड* के *सिकंदरपुर पंचायत भवन* में किया गया।
इस शिविर में पहुंचे *पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ,एस एसपी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें कानून, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर कई अहम बातें बताईं,
उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद सिर्फ कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि आम जनता की सेवा करना भी है,एस एसपी ने शिविर में आए लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निपटारे का भरोसा दिया,
उन्होंने कहा कि _इस पंचायत सहयोग शिविर का उद्देश्य है कि प्रशासन जनता के बीच जाए और उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर हो,हम चाहते हैं कि हर नागरिक को न्याय मिले, सुरक्षा मिले और सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे मिले, युवा नशे और साइबर ठगी से बचें, और महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक रहें,_
बताते चलें कि जिला प्रशासन के निर्देश पर हर माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सभी प्रखंडों में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, शिविर में पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं,
पंचायत में प्राप्त आवेदनों की Real Time Monitoring कर जन शिकायतों का निवारण किया गया। साथ ही पदाधिकारियों ने लोगों के परिवाद भी सुने,
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं,

More Stories
लखनऊ21जुलाई26*मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक
नई दिल्ली21जुलाई26*सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम ले जाया जा रहा*
पूर्णिया बिहार 21 जुलाई 26 साइबर ठगों से सावधान रहें युवा: एसएसपी शौर्य सुमन*