May 23, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर24नवम्बर24*पुलिस कार्य व्यवस्था का अवलोकन कर प्रभुल्लित हुई छात्राएं, बंदी गृह बना रहा कौतूहल*

सुल्तानपुर24नवम्बर24*पुलिस कार्य व्यवस्था का अवलोकन कर प्रभुल्लित हुई छात्राएं, बंदी गृह बना रहा कौतूहल*

सुल्तानपुर24नवम्बर24*पुलिस कार्य व्यवस्था का अवलोकन कर प्रभुल्लित हुई छात्राएं, बंदी गृह बना रहा कौतूहल*

*डॉ.आर.एम.एल.यू.अयोध्या का शैक्षिक भ्रमण यात्रा कर वापस जा रही जी.जी.आई.सी.ब्लाक भदैया की छात्राओं ने कूरेभार थाने में परखी पुलिस विभाग की कार्य व्यवस्था*

सुलतानपुर (संवाददाता)। राष्ट्रीय राज मार्ग 330 प्रयागराज से अयोध्या पर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय जनपद अयोध्या का शैक्षिक भ्रमण कर वापस जनपद सुलतानपुर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज विकास खंड भदैया जा रहे छात्राओं का दल अचानक कूरेभार थाना परिसर का अवलोक करने की जिज्ञासा जाहिर किया। जिसपर राजकीय बालिका इंटर कालेज विकास खंड भदैया उप प्राचार्य अमिता ने करीब 100 छात्राओं को लेकर कूरेभार थाना पहुंची जहां आमजन मानस के प्रति कानून व्यवस्था और पुलिस कार्य प्रणाली की जानकारी करने के लिए थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के साथ छात्राओं, शिक्षक व शिक्षिकाओं ने कूरेभार थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्हें कानून व्यवस्था के लागू विभिन्न जानकारियां दी गई। वही शिक्षिका श्रीमती अमिता (प्रवक्ता) ने जानकारी देते हुए बताया कि जीजीआईसी विद्यालय से लगभग सौ छात्राओं का एक दल शैक्षिक भ्रमण यात्रा डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय गया था। जहां पर उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा से संबंधित कई जानकारियां हासिल किया। साथ ही छात्राओं ने फैशन डिजाइंग और पुस्तकालय से संबंधित जानकारी भी प्रात किया। इसी बीच रास्ते में देखा गया कि जहां एक तरफ ज्यादातर आमजन मानस और छात्र छात्राओं में खाकी धारियों के प्रति उनकी कार्यशैली को देखकर डरे-सहमे रहने वाले लोगो में खाकी के प्रति नजरिया अक्सर कुछ अलग ही बदला रहा है। जिसका उदाहरण शनिवार को कूरेभार थाने पर देखने को मिला। जहां जीजीआईसी भदैया की छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान थाने पहुंचकर न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली को ही नहीं समझा, बल्कि पुलिस कर्मियों से छात्राओं ने सीधा संवाद भी किया। छात्राओं ने जाना कि किसी भी पीड़ित के थाने पहुंचने के बाद उसे क्या करना होता है। थाने में रिपोर्ट कैसे दर्ज की जाती है और महिलाओं से संबंधित समस्याएं कैसे सुनी जाती है। साथ ही कूरेभार थानाध्यक्ष शारदेन्दु दूबे, उप निरीक्षक राजेश यादव, दिवान इंद्रेश सिंह व आरक्षी नीरज यादव ने छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण करवाया। इस दौरान कूरेभार थानाध्यक्ष शारदेन्दु दूबे से छात्रा ने पुलिस ट्रेनिंग से संबंधित जानकारी चाहा जिसपर थानाध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग में अनुशासित रहने के साथ ही पुलिस प्रशिक्षुओं की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यकता अनुसार दौड़ करवाई जाती है और उन्हें अन्य कई प्रकार से प्रशिक्षण दिया जाता हैं। कूरेभार थानाध्यक्ष श्री दुबे ने महिला संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां महिलाएं बेझिझक अपनी बात महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम कर सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आपके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, आपके परिवार में मां, बहन, भाभी या पड़ोस में कोई महिला को कोई परेशानी है तो आप उसकी आवाज बन सकते हैं और पुलिस को बता सकती हैं। साथ ही छात्राओं ने कूरेभार के साईबर सेल, भोजनालय, पुलिस आरक्षी बैरक, महिला आरक्षी बैरक, थाने में खड़े वाहनों, सीसीटीएनएस, बंदी गृह और थाना कार्यालय का अवलोकन कर थाने की व्यवस्थाओं का गहनता पूर्वक जानकारियां प्रात की। इस बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कूरेभार थाने पर तैनात पीएलवी सुनील कुमार राठौर ने छात्राओं में महिला हेल्प डेक्स, सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए निःशुल्क विधिक सेवा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष श्री दुबे ने बच्चों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। इस भ्रमण के मौके पर उप प्राचार्य श्रीमती अमिता, रश्मि, श्रद्धा यादव, सहायक अध्यापक संजू, व सुरेश कुमार, सहित छात्राएं व अन्य कई महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.