कानपुर नगर 3 अक्टूबर 26**पनकी में पी. डी. ए. सम्मेलन की विशाल बैठक हुई संपन्न*
कानपुर नगर से महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर महानगर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के बी ब्लॉक शाहपुर में समाजवादी पार्टी का पी. डी. ए. सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशाल बैठक कर पी. डी. ए. के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए विधानसभा बार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जहां कानपुर महानगर के पी. डी. ए. प्रभारी के तौर पर समरथ पाल द्वारा गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर पनकी में शीघ्र ही मनोनीत हुए वार्ड अध्यक्ष राहुल पाल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें विधान सभा गोविंद नगर विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व व देखरेख में संचालित कराया गया उक्त कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बैठक के माध्यम से पीड़ित समाज की आवाज बनकर उनकी मदद कर भरोसा दिलाना उनके साथ खड़े होने का मकसद रहा उपरांत स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे वक्ताओं ने अपने संबोधन में वर्तमान सरकार में हो रहे उत्पीड़न के बारे में बताया गया जिसमें पीड़ित समाज द्वारा अपनी आवाज उठाने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जाता है जिसमें सबसे अधिक पीड़ित पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, के लोगों के विरुद्ध हो रही घटनाओं का उल्लेख किया गया युवा वर्ग की पीढ़ी की आवाज को दबाने एवं कुचलने का काम किया जा रहा है महिला सभा की अध्यक्ष रेखा यादव ने अपने संबोधन में महिलाओं के उत्पीड़न एवं हत्या बलात्कार जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एकजुटता के द्वारा ही इसमें कमी लाई जा सकती है आगामी विधानसभा चुनाव में सहभागिता के साथ ही सरकार बनने से रोका जा सकता है यह कार्यक्रम प्रमुख रूप से पाल समाज को एकजुट कर समाजवादी पार्टी को समर्थन करने का आह्वान किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष हाजी फजल अहमद, विनय गुप्ता जगमोहन यादव मनीष मौर्य, निर्मल सिंह, जगत नारायण पाल, ज्ञानेंद्र यादव, घनश्याम, आकाश यादव, विपिन दीक्षित शंकर सविता आदि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण