*ब्रेकिंग न्यूज़*
*पटना25मई25*लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाला*
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सूत्रों के अनुसार, तेज प्रताप हाल ही में एक लड़की के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चर्चा में आ गए थे, जिसमें उन्होंने उसे अपनी रिलेशनशिप पार्टनर बताया था।
हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने सफाई दी कि उनका ट्विटर/X हैंडल हैक हो गया था और पोस्ट फेक थी। लेकिन तब तक विवाद गहराता चला गया और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा।
RJD नेतृत्व ने इसे पार्टी अनुशासन और मर्यादा के खिलाफ बताया और कड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को परिवार और पार्टी दोनों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

More Stories
नई दिल्ली २० मार्च २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 के मुख्य समाचार
नई दिल्ली 20 मार्च 2026 , शुक्रवार* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली २० मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..